
UP Election 2022: भाजपा ने खेला बड़ा दांव, पूर्व प्रधानमंत्री के पोते को बनाया उम्मीदवार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश से एक बड़ा नाम शामिल करते हुए सबको स्तब्ध कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा को लेकर कई दिनों से चल रहे मंथन के बीच आज भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने पिछले डेढ़ साल से चल रहे किसान आंदोलन के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाटों को लुभाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाएं। बता दें कि भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से एक बड़ा नाम शामिल करते हुए सबको स्तब्ध कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली गांव नूरपुर निवासी हरेंद्र सिंह तेवतिया को पार्टी नगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। बता दें कि हरेंद्र सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के रिश्ते में पोते लगते हैं। बता दें कि पार्टी में वर्तमान विधायक डॉ कमल मलिक का पार्टी ने टिकट काटा है।
आपको बता दें कि हनी सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य उन्होंने गढ़ विधानसभा सीट से पार्टी के लिए आवेदन किया था। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह हरेंद्र सिंह के स्वर्गी दादा के छोटे भाई थे हनी सिंह की पत्नी ममता तेवतिया वर्ष 2000 में ग्राम प्रधान बने 2005 में ममता तेवतिया पुणे ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई और अब वर्तमान में हापुड़ ब्लॉक की प्रमुख बनी है।