TrendingUttar Pradesh

UP Election 2022: सभी विधायकों के टिकट काट दे पार्टी, तब भी नहीं जीत सकती भाजपा- अखिलेश यादव

पार्टी सभी विधायकों के टिकट काट भी दे और नए चेहरे को टिकट दे तो भी सत्ता में वापसी नहीं कर सकती

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जहां आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय लखनऊ दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की तो वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बसपा और कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेताओं को पार्टी में शामिल करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। पार्टी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा पार्टी के अंदर मनभेद नहीं है मठभेद हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में यदि पार्टी सभी विधायकों के टिकट काट भी दे और नए चेहरे को टिकट दे तो भी सत्ता में वापसी नहीं कर सकती |

अखिलेश यादव ने कहा कि आज का किसान भाजपा का सफाया चाहता है। फसल को खरीदने का कोई इंतजार नहीं किया मजबूरी में किसान अपनी फसल को आग लगा रहे हैं। कांच के लिए किसान की जान चली जाए उसे आत्महत्या करनी पड़े तो स्थिति क्या होगी।

देश की राजनीति को नई दिशा देता है उत्तर प्रदेश-अखिलेश यादव

आज पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि देश की राजनीति को दिशा उत्तर प्रदेश से जाता है। भाजपा में मन भेद ही नहीं बल्कि मतभेद भी है। सुना है कि कुछ विधायकों के टिकट बदले जा रहे हैं। भाजपा सारे विधायक भी बदल देगी तो भी नहीं जीत पाएगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: