
UP Election 2022: भाजपा ने की प्रत्याशियों की घाेषणा, आगरा में नए चेहरों पर खेला दांव
आगरा कैंट से जीएस धर्मेश, आगरा दक्षिण से योगेंद्र उपाध्याय, आगरा उत्तर से पुरुषोत्तम खंडेलवाल वह बात से पक्षालिका सिंह को टिकट दिया
आगरा: विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी में कई दिनों से चल रहे मंथन के बीच आज प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पहले चरण में आगरा और मथुरा में मतदान होना है इसी के चलते दोनों जिलों के विधानसभा क्षेत्रों के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आगरा की 9 सीटों में 4 सीटों पर भाजपा ने अपने पुराने विधायकों पर ही दांव खेला है जबकि 5 सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है। 4 सीट पर सेटिंग विधायकों को टिकट देकर तमाम अटकलों के बीच पार्टी ने विराम लगा दिया है बता दें कि पिछले 2017 विधानसभा चुनाव में शहर की 9 सीट पर भाजपा के विधायक चुने गए थे इनमें से वर्तमान चुनाव में भाजपा ने आगरा कैंट से जीएस धर्मेश, आगरा दक्षिण से योगेंद्र उपाध्याय, आगरा उत्तर से पुरुषोत्तम खंडेलवाल वह बात से पक्षालिका सिंह को टिकट दिया है।
इतना ही नहीं वही समाजवादी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए धर्मपाल सिंह को भी टिकट मिला है वहीं आगरा देहात से उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, फतेहपुर सीकरी से पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल खेड़ा को भी टिकट मिला है जो अभी बसपा छोड़ हाल भाजपा में ही शामिल हुए वहीं भगवान सिंह कुशवाहा फतेहाबाद से छोटे लाल वर्मा को टिकट दिया गया है।