UP Election 2022: दिवाली से पहले रामलला के दर्शन को आएंगे केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिवाली से पहले अयोध्या आएंगे
नई दिल्ली : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां सभी विपक्षी पार्टियां राजनीति को लेकर सियासी गतिविधियां तेज कर दी हैं ऐसे समय में यूपी विधानसभा चुनाव में अपना दम दिखाने में जुटी आम आदमी पार्टी भी कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती। किसी भी आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करने में पीछे नहीं दिख रहे हैं इसी क्रम में एक बार फिर राम लला के दर्शन करने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिवाली से पहले अयोध्या आएंगे।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह दिल्ली के उद्योग मंत्री मनीष सिसोदिया के रामलला दर्शन करने के बाद आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के आने का अभी कोई दौरा प्रस्तावित नहीं हुआ है लेकिन वह दिवाली से पहले रामलला के दर्शन करके आशीर्वाद लेना चाहते हैं।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी 26 अक्टूबर को अयोध्या का रामलला के दर्शन करेंगे। बता दें कि केजरीवाल हमेशा श्रीराम के आदर्शों पर चलने के लिए लोगों से अपील करते रहते हैं।
यूपी विधानसभा 2022 से पहले सभी दलों की निगाहें अयोध्या पर ही टिकी है यही कारण है कि प्रदेश की सभी पार्टियां अपनी राजनीति की शुरुआत से ही कर रहे हैं।