
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए राष्ट्रीय लोक दल और सपा आगे बढ़ती हुई नजर आ रही है। इसी क्रम में आज राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी अखिलेश यादव के आवास पर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव जयंत चौधरी से आज उनके अपने आवास पर सीटों के बंटवारे को लेकर बात पक्की कर सकते हैं।
गौरतलब है कि यूपी के चुनावी रण में इस बार समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल एक साथ मिलकर लड़ने की उम्मीदों को प्रमाण देने की कवायद कर रहे हैं हालांकि दोनों गठबंधन की घोषणा कर चुके हैं लेकिन अभी तक दोनों लोगों के बीच सीटों के बंटवारा नहीं हो पाया है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन को मजबूती देने के बाद राष्ट्रीय लोकदल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक विधानसभा सीटें मांग रहा है। वहीं कुछ सीटों पर रालोद पूर्वाचल और मध्य उत्तर प्रदेश में भी अपना दावा कर रही है।