PoliticsTrending

UP Election 2022: करहल के बाद मल्हनी में उतरेंगे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव

धनंजय सिंह को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव काफी आक्रामक रूप अपनाए हुए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 में पांच चरणों के मतदान हो चुके हैं। ऐसे में बचे दो चरणों में अधिक वोट पाने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव दूसरी बार पार्टी के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव अपने बेटे अखिलेश यादव के लिए करहल विधानसभा में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। वहीं, अब दूसरी बार जौनपुर की मल्हनी विधानसभा में सपा नेता अपने करीबी स्व. पारसनाथ के बेटे लकी यादव के पक्ष में 3 मार्च को जनसभा को संबोधित करेंगे। मल्हनी विधानसभा यादव बाहुल्‍य क्षेत्र माना जाता है और यहां अब तक सपा ही जीतती आ रही है।

मल्हनी में लकी बनाम धनंजय….

मल्हनी विधानसभा चुनाव में सपा से जीत हासिल करने वाले लकी यादव एक बार फिर मैदान में हैं। यहां बीजेपी, कांग्रेस और बसपा से भी प्रत्याशी हैं। भाजपा ने सांसद प्रत्याशी के पी सिंह को इस सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। लेकिन, यहां असली मुकाबला बाहुबली धनंजय सिंह और लकी के बीच देखा जा रहा है। धनंजय सिंह इस बार जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

धनंजय सिंह को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव काफी आक्रामक रूप अपनाए हुए हैं। धनंजय को लेकर अखिलेश यादव योगी सरकार पर संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं। मल्हनी में मुलायम अखिलेश चुनाव प्रचार करके पूर्वांचल के बाकी सीटों पर सियासी संदेश देना चाहते हैं।

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)…..

यादव- 1,10,000

अनुसूचित जाति- 48,000

राजपूत- 53,000

ब्राह्मण- 52,000

मुस्लिम- 40,000

ओबीसी -45,000

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: