लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही उत्तर प्रदेश में दल बदल का क्रम तेजी से जारी है। चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद लगातार विपक्षी पार्टियों के नेता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संपर्क में हैं। इसी क्रम में कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल हुए इमरान मसूद के बाद आज भारतीय जनता पार्टी को दोहरा झटका लगा है बता दें कि सुबह बदायूं से भाजपा विधायक आर के शर्मा और अब प्रयागराज से भाजपा नेता शशांक त्रिपाठी ने पार्टी का साथ छोड़ समाजवादी पार्टी के साइकिल पर सवारी कर ली है।
आपको बता दें कि शशांक त्रिपाठी की दूसरी बार सपा में वापसी हुई है इससे पहले वह प्रयागराज की 29 सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं लेकिन वह पराजित हो गए थे। आपको बता दें कि एक बार फिर शशांक त्रिपाठी समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद इसी सीट पर चुनाव लड़ने की मंशा से शामिल हो गए। 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से गठबंधन किया था जिस पर कांग्रेस सपा गठबंधन के अनुग्रह नारायण सिंह को मैदान में उतार थी लेकिन पार्टी को फिर हार का ही सामना करना पड़ा।
खास बात यह है कि प्रयागराज शैलपुत्री सीट से समाजवादी पार्टी कभी अपना खाता नहीं खोल सकी है।शशांक त्रिपाठी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि शशांक त्रिपाठी बनारस के अत्यंत प्रतिष्ठित बनारस बार व सेंटर बालपुर उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इतना ही नहीं हुआ स्वयंसेवक संघ मिठाई प्रमुख दायित्व भी निभा चुके हैं।