
लखनऊ: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव (vidhansabha)में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी (congress party)ने राजस्थान(rajasthan) के उदयपुर में चिंतन शिविर का आयोजन किया। चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में बड़े सांगठनिक बदलाव करने की तैयारी में हैं। वही उत्तर प्रदेश कांग्रेश को जल्द नए प्रदेश अध्यक्ष (pradesh adhyaksh)मिलने के भी आसार हैं जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ चार से पांच कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए जा सकते हैं। जो जोन वॉइस अपने कार्य क्षेत्र को देखेंगे।
आपको बता दें उत्तर प्रदेश के साथ जिन राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ कार्यकारी अध्यक्ष की भी नियुक्ति की है इसी के आधार पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी जल्दी इस प्रयोग को उत्तर प्रदेश में भी लागू करेगी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश एक बड़ा राज्य होने के चलते कांग्रेश एक अध्यक्ष समेत चार से पांच कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकती हैं।
पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला में ऊर्जा मंत्री ने की सहभागिता, साझा किये अपने अनुभव
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया, हिंदुत्ववादी प्रखर वक्ता आचार्य प्रमोद कृष्णम, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री पार्टी के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी बताए जा रहे हैं। वही कार्यकारी उपाध्यक्ष पद के लिए विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक नवीन जावेद, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन प्रदेश उपाध्यक्ष रहे विश्व विजय सिंह प्रदेश कांग्रेश के प्रशासन प्रभारी रहे योगेश दीक्षित के नाम की भी चर्चा है।
झारखंड विधानसभा और उच्च न्यायालय के निर्माण की होगी न्यायिक जांच, सरकार ने दिए आदेश
बताया जा रहा है कि कांग्रेस के प्रस्तावित संगठन ढांचे में न्याय पंचायत समितियों की जगह मंडल सेक्टर कमेटिया बनेगी। बल्कि उनका दायरा भी कम होगा न्याय पंचायत समिति के तहत 20 से 25 बूथ आते हैं और प्रस्तावित सेक्टर कमेटियों के दायरे में 8 से 10 बूथ आएंगे।