TrendingUttar Pradesh

यूपी: कांग्रेस ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के लिए नियुक्त किये प्रभारी, इन्हें मिली जिम्मेदारी

26 जनवरी से शुरू हो रही कांग्रेस की हाथ से हाथ जो अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी ने राज्यों के प्रभारी नृत्य कर दिए हैं।

लखनऊ: 7 सितंबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 26 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होने वाली है। इसके बाद कांग्रेस तुरंत हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि कांग्रेस भारत जरूर यात्रा के संदेश को हाथ जोड़ो यात्रा के जरिए आगे बढ़ाएगी। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा समाप्त होने के बाद देश की आधी आबादी यानी महिलाओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा देश भर में 2 महीने तक चलने वाले इस अभियान का नेतृत्व करेंगी।

जानकारी के मुताबिक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में पदयात्रा या और रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रत्येक राज्य की राजधानी में महिलाओं के साथ कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पद यात्राएं करेंगी।

26 जनवरी से शुरू हो रही कांग्रेस की हाथ से हाथ जो अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी ने राज्यों के प्रभारी नृत्य कर दिए हैं।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी को मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को उत्तराखंड और पी एल पुनिया को मुंबई में अभियान का प्रभारी बनाया गया है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो यात्रा के बाद शुरू होगी इसके लिए कांग्रेस अलग-अलग प्रदेशों मंडलों जिलों में अभियान चलाएगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: