
UP: प्रदेश में इस दिन से चलेगा संचारी रोग अभियान, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ
इस बार विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ 11 विभागों के अधिकारी और स्टॉफ लगाए
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां और आशा बहनें घर-घर जाकर सर्वे करेंगी
अभियान का इस साल यह तीसरा चरण है
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अक्टूबर को खुद इस अभियान की शुरुआत करेंगे। इस बीच सात से 21 अक्टूबर तक दस्तक अभियान को भी गति दी जाएगी।
इस बार विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ 11 विभागों के अधिकारी और स्टॉफ लगाए जाएंगे। इनके कर्मचारी दिमागी बुखार, बैक्टीरिया से जुड़ी बीमारियों और वायरस की रोकथाम के लिए घर-घर दस्तक देंगे। खास बात यह है कि अभियान का इस साल यह तीसरा चरण है। इससे पूर्व अप्रैल और जुलाई में भी अभियान चलाया जा चुका है।
सपा नेता आजम खान को हार्ट अटैक, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
घर-घर सर्वे करेंगे आशा बहनें और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां
इस अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां और आशा बहनें घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। वह टीबी, बुखार, फ्लू, कुपोषित बच्चों और आइएलआइ यानी इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों की पहचान कर उसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपेंगी।
इन विभागों के पास जिम्मेदारी
इस अभियान को शुरू करने के लिए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज और ग्राम्य विकास विभाग, नगर विकास विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, पशुपालन विभाग, सूचना विभाग और उद्यान विभाग को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।