![](/wp-content/uploads/2022/05/cm-yogi.jpg)
TrendingUttar Pradesh
UP: भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से सीएम योगी ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईएएस(IAS) अधिकारियों को प्रशासनिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी
सीएम योगी(CM YOGI) बच्चों की शिक्षा से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संवाद करके उनको प्रोत्साहित करते रहते हैं। इसी क्रम में सीएम योगी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2020 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। उनके अलावा मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र से भी मुलाकात की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईएएस(IAS) अधिकारियों को प्रशासनिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनसे सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ काम करने को कहा है। सीएम ने कहा कि, विकास कार्यों के क्रियान्वयन में आईएएस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सकारात्मक दृष्टिकोण न केवल सेवाकाल में बल्कि जीवन में भी उपयोगी सिद्ध होगा। प्रशासनिक अधिकारी संवाद के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
सीएम योगी ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर कहा कि, इनका लाभ जनता तक पहुंचे इसके लिए जरूरी है कि अधिकारी तमाम विषयों और मुद्दों से भली-भांति परिचित हों। उन्हें अपने दायित्वों का भली प्रकार निर्वहन करने के लिए परिश्रमी और तेजी से फैसले लेने में भी सक्षम होना चाहिए। साथ ही मामलों का निस्तारण पारदर्शी तथा समयबद्ध ढंग से किया जाना चाहिए। यूपी जैसे बड़े और विविधतापूर्ण राज्य में अधिकारियों को अपनी क्षमता और दक्षता दिखाने का अवसर मिला है। बगैर किसी भेदभाव, दबाव और पक्षपात के जनसंवाद करें। और जनता की समस्या सुलझाकर एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाएं।