
UP: सीएम योगी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया
हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
लखनऊ: भारत अपनी आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी के सम्रत महोत्सव को खास बनाने के लिए आज से देश सहित हर राज्यों में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो गई है। या अभियान आज 13 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के इस अमृत महोत्सव पर सभी लोगों से अपील करते हुए कहा था कि लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराया और इस अमृत महोत्सव के से भागी बने।
“हर घर तिरंगा अभियान” के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर लगाया तिरंगा
इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ अपने आवास पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
उत्तर प्रदेश: राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने आवास पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। pic.twitter.com/hksC0Top6x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 13, 2022
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर स्कूली छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रैली को सफल बनाने के लिए हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने तिरंगा झंडा लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रैली को लेकर आगे बढ़े।