TrendingUttar Pradesh

यूपी: चक्रवात के कारण प्रदेश में फिर बारिश की सम्भावना- मौसम विभाग

शुक्रवार, शनिवार दो दिन में गरज-तड़क के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

लखनऊ: अभी तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही मौसम के खराब होने की आशंका थी, लेकिन अब उसकी जगह पूरब से चले चक्रवात ने ले ली है। दरअसल बांग्‍लादेश से उठे चक्रवात के प्रभाव से जहां हवाओं की दिशा बदल गई है वहीं हवाओं की रफ्तार भी काफी तेज हो गई है। इसके साथ ही तापमान बढ़ने से बादल छाने और गरज-तड़क के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आज आसमान में हल्‍के बादल भी छाए रहेंगे।

इस पूर्वी चक्रवात के कारण बुधवार को लगभग 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पूर्व की दिशा से हवा चलना शुरू हो गई है। अधिकतम तापमान जहां 0.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान लगभग 03 डिग्री सेल्सियस ले बढ़कर 14.1 पर पहुंच गया है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी प्रोफेसर SN पांडेय ने बताया कि अचानक मौसम में बढ़ा तापमान और दक्षिण-पूर्व से चल रही हवा से हल्की बारिश की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि बंगलादेश की ओर से चला चक्रवात आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपना प्रभाव दिखा सकता है। इसके प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहेंगे और शुक्रवार, शनिवार दो दिन में गरज-तड़क के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: