
यूपी बजट: विपक्षी नेताओं ने बजट को बताया निराशानजक, मायावती ने कहा- ऊंट के मुंह में जीरा
आंकड़ों की बाजीगरी को सलाम।' वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने बजट की ऊंट के मुंह में जीरा बताया।
लखनऊ: प्रदेश की योगी सरकार 2.0 ने बुधवार को अपना बजट पेश किया है। साल 2023-24 का यह बजट 6 लाख 90 हजार 242 करोड़ 43 लाख रुपए का है। जिसके बाद विपक्षी दलों ने सरकार के इस बजट की आलोचना की है। सपा मुखिया अखिलेश यादव और शिवपाल ने सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। तो बसपा सुप्रीमो मायावती भी इस मामले में पीछे नहीं रहीं। शिवपाल यादव ने कहा ‘आज का बजट नौकरशाही के नाम, आंकड़ों की बाजीगरी को सलाम।’ वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने बजट की ऊंट के मुंह में जीरा बताया।
UPBudget : यूपी को 3 नए राज्य विश्वविद्यालयों की सौगात
अखिलेश यादव ने कहा कि बजट में कुछ भी नहीं दिखता, सिर्फ ऐतिहासिक बोलने से कुछ नहीं होगा। इस सरकार को सिर्फ मेला लगाने आता है। बजट में ऐसा कुछ इंतजाम नहीं है, जिससे निवेश आए। जो निवेशक यहां आए, यहां ईज ऑफ डूइंग बिजनेस नहीं इज ऑफ डूइंग क्राइम हो गया है।
सपा प्रमुख ने कहा कि फायर की एनओसी नहीं मिलती है। क्या किसान को वाजिब दाम मिल रहा है। क्या आमदनी दुगनी हो गई। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का यह बजट दिशा हीन है। न आज की समस्या का समाधान, न भविष्य। युवाओं और महिलाओं को निराश किया।