TrendingUttar Pradesh

UP Budget 2022-23: बजट में रोजगार के लिए घोषणाएं, जानें आपको क्या मिलेगा …

यूपी में जून, 2016 में प्रदेश में बेरोजगारी की दर 18 प्रतिशत थी, जो अप्रैल 2022 में घटकर 2.9 प्रतिशत रह गयी है।

लखनऊ: योगी आदित्‍यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का बजट गुरुवार को विधानसभा सदन में वित्त मंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया है। उन्‍होंने एपल के कंप्यूटर पर बजट पढ़ा। योगी सरकार ने अबतक का सबसे बड़ा और पेपरलेस बजट पेश किया है। इस बार सरकार ने 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख रुपए का बजट पेश किया है।

बजट में रोजगार के लिए:

यूपी में जून, 2016 में प्रदेश में बेरोजगारी की दर 18 प्रतिशत थी, जो अप्रैल 2022 में घटकर 2.9 प्रतिशत रह गयी है।

सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रानिक्स उद्योग नीति के तहत बीते पांच सालों में 40,000 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इस दौरान 4 लाख व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

UP Budget 2022-23: बजट में चिकित्‍सा के क्षेत्र में योगी के पिटारे में क्‍या-क्‍या…..

मनरेगा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में 26 करोड़ मानव दिवस का सृजन किया गया, जिसके सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2022-23 में मनरेगा योजनान्तर्गत 32 करोड़ मानव दिवस सृजन किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सरकार द्वारा अधिकाधिक सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यमों की स्थापना के लिए प्रोत्साहनात्मक वातावरण का सृजन किया गया है, जिसके फलस्वरूप वित्तीय वर्ष 2021-22 में लगभग 3 लाख 97 हजार 028 उद्यम पंजीकृत हुए। जिसमें 27 लाख 84 हजार 117 रोजगार का सृजन हुआ।

बसपा को झटका ! बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नकुल दुबे कांग्रेस में शामिल

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में 5000 इकाईयों को स्थापित कराया गया, जिससे 4187 लाभार्थियों को फायदा मिला है।

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 में 800 इकाईयों की स्थापना कराकर 16 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य है।

माध्यमिक शिक्षा में शिक्षक चयन में साक्षात्कार समाप्त कर 40,402 शिक्षकों का चयन और 7540 पदों का सृजन किया गया है।

चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार सृजन की अपार सम्भावनाएं हैं। करीब 3000 नर्सों को राजकीय मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में नियुक्ति दी गयी। करीब 10,000 पद सृजित किए गए हैं, जो आगामी वर्षों में भरे जाएंगे।  

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: