![](/wp-content/uploads/2022/12/30_12_2022-chandauli_23277106_132825339.webp)
UP: ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट, दो युवकों की दर्दनाक मौत
मृतक का शरीर से अलग हो गया वहीं शरीर के चिथड़े उड़ गए। जबकि हादसे के आसपास खड़े दूसरे लोगों के वाहन भी चकनाचूर हो गए।
UP: उत्तर प्रदेश के जिला चंदौली के रवि नगर मोहल्ले में सुबह ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो युवकों की मौत हो गई। सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया मृतक 35 वर्षीय चंद्रभान मुगलसराय के कुल कड़ा जबकि 28 वर्षीय राजन मुगलसराय के न्यू महाल के रहने वाले थे। घटना के बाद दोनों युवकों के परिवार में मातम पसर गया। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसपी अंकुर अग्रवाल ने घटनास्थल का मुआयना किया और वही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र की है।
जानकारी के मुताबिक ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति करने वाले पूजा इंजीनियरिंग में दैनिक मजदूरी करता था वही चंद्रभान पिकअप का चालक था दोनों पिकअप से विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर आपूर्ति करने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि दोनों ही मजदूर ऑक्सीजन सिलेंडर लोड कर दयाल नर्सिंग होम में आपूर्ति करने पहुंचे थे और सिलेंडर उतार रहे थे तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने पिकअप में धक्का मार दिया अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रैक्टर के धक्के से सिलेंडर ब्लास्ट कर गया और दोनों की मौत हो गई।
उमा भारती का बड़ा बयान, कहा- राम भक्ति पर BJP का कॉपीराइट नहीं, भक्त कोई भी हो सकता है
ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि मृतक का शरीर से अलग हो गया वहीं शरीर के चिथड़े उड़ गए। जबकि हादसे के आसपास खड़े दूसरे लोगों के वाहन भी चकनाचूर हो गए।
या घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई इसके आधार पर बताया जा रहा है कि न्यू जल की तरफ से गिरने के कारण सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। वहीं चालक चंद्रभान के पिता जंगी राम व राजन के पिता राजकुमार पाल का रो रो कर बुरा हाल है। वही दोनों समूह को लेकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।