PoliticsTrending

UP : BJP कार्यसमिति की बैठक कल, नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम भी होगा तय

विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद खाली हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के नामों पर भी चर्चा होगी

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक कल यानी 29 मई को राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। काशी विथ की इस बैठक में उत्तर प्रदेश से आने वाले कई सांसद व कई कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे साथ ही प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खाली पड़े पद पर भी चर्चा होगी।

टनकरपुर में इस तारीख को उत्तर प्रदेश के सीएम करेंगे चुनावी रैली का उदघोष

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद खाली हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के नामों पर भी चर्चा होगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह फिलहाल प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं उनको भी पद छोड़ना होगा। दयाशंकर सिंह के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री एके शर्मा को छोड़ना होगा। आपको बता दें कि यह सभी पद आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भरे जाएंगे इससे की जाति समीकरण का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

यूपी: मायावती ने बुलाई दो दिनों की अहम बैठक, खोई जमीन वापस पाने की तैयारी…

जानकारी के मुताबिक भाजपा कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश के समस्त पदाधिकारी, मंत्री, कार्य समिति के सदस्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, महापौर और अन्य विशिष्ट सदस्य भाग लेंगे।

प्रेस में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद खाली हुए प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर जन संभावित नामों की चर्चा है उसमें कन्नौज के सुब्रत पाठक, अलीगढ़ से सांसद सतीश गौतम, विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर, पूर्व मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक तथा केंद्र सरकार में मंत्री संजीव बालियान के अलावा कई नेताओं के नाम पर भी चर्चा हो सकती है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: