TrendingUttar Pradesh

यूपी बीजेपी संगठन मंत्री की छुट्टी, शाह ने इस राज्य की दी जिम्मेदारी…

सुनील बंसल को उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन से हटा दिया गया है।

तेलंगाना राज्य में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी नहीं उन्हें नई जिम्मेदारी दी है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले संगठन मंत्री सुनील बंसल को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुनील बंसल को उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन से हटा दिया गया है। अब पार्टी ने उन्हें एक बड़े राज्य की जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी की है। तेलंगाना राज्य में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी नहीं उन्हें नई जिम्मेदारी दी है।

ये भी पढ़े :-”न्याय प्रणाली को सुगम बनाना हमारा लक्ष्य”- पीएम मोदी

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत में सुनील बंसल की अहम भूमिका रही है। 2014 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश का उन्हें कोई इंचार्ज बनाया गया था इस चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की 80 में 73 लोकसभा जीती थी। इस उपलब्धि के बाद सुनील बंसल को प्रदेश का संगठन मंत्री बनाया गया था वही 2017 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी में है उन्हें अगले साल तेलंगाना में होने वाले चुनाव में बीजेपी को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है।

कौन संभालेगा यह जिम्मा….

बीजेपी में सुनील बंसल की जगह किससे संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी जाएगी इसको लेकर फिलहाल अभी कोई ऐलान नहीं किया गया है। साथ ही प्रदेश को नए प्रदेश अध्यक्ष का भी इंतजार है प्रदेश संगठन मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भाजपा की ओर से कई नामों के कयास लगाए जा रहे हैं। वही कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले सप्ताह तक पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री मिल सकता है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: