PoliticsTrending

यूपी: भाजपा को नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश, जानें कौन है रेस में आगे

भाजपा में अभी भी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए नामों पर मंथन चल रहा है, तो वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष पद के चयन को लेकर अफवाहों

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद के लिए एक चेहरा तलाश रही है। योगी 2.0 के मंत्रिमंडल विस्तार में स्वतंत्र देव सिंह को कैबिनेट में शामिल कर लिया गया है। स्वतंत्र देव सिंह भाजपा के अध्यक्ष का पद संभाल रहे थे, लेकिन उनके मंत्रिमंडल में जाने के बाद पार्टी अध्यक्ष का स्थान खाली होने के कारण भाजपा चेहरा तलाश रही है।

एक ओर जहां भाजपा में अभी भी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए नामों पर मंथन चल रहा है, तो वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष पद के चयन को लेकर अफवाहों का बाजार गरम नजर आ रहा है। मथुरा से भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा जोकि योगी सरकार के पिछले कार्यकाल में ऊर्जा मंत्री थे, अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं। पार्टी ने कोई ऐलान नहीं किया, लेकिन सोशल मीडिया पर श्रीकांत शर्मा को लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

पार्टी ने अपना रुख साफ किया है कि अभी अध्यक्ष पद के लिए संभावित नामों पर मंथन चल रहा है। हालांकि यह भी माना जा रहा है की पार्टी के किसी कद्दावर नेता को उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इस रेस में मथुरा से भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा और भाजपा एमएलसी दिनेश शर्मा का नाम आगे माना जा रहा है। श्रीकांत शर्मा को सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं के अलावा कई भाजपा नेताओं ने एडवांस में बधाई देना शुरू कर दिया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: