यूपी: RLD महिला इकाई की अध्यक्ष बनी अनुपमा गुप्ता
बैठक में उपस्थित पार्टी की प्रदेश महिला अध्यक्ष ममता शुक्ला ने अनुपमा गुप्ता को पार्टी के महिला इकाई का जिलाध्यक्ष घोषित किया।
रालोद प्रदेश में कर रही संगठन विस्तार
एक सप्ताह के भीतर गठित होगी कार्यकारिणी
बस्ती: गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल(rld) की बैठक शिव हर्ष किसान पीजी कालेज(pg college) के निकट स्थित एक मैरेजहाल में सदस्यता मण्डल प्रभारी अरुणेन्द्र पटेल (arunendrapatel)के संयोजन में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता बढाने और पार्टी के नीति, कार्यक्रम से लोगों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित पार्टी की प्रदेश महिला अध्यक्ष ममता शुक्ला ने अनुपमा गुप्ता को पार्टी के महिला इकाई का जिलाध्यक्ष घोषित किया।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना हुई जारी
उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर कार्यकारिणी गठित कर प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध करा दें। इसी क्रम में ओम प्रकाश चौधरी को संतकबीर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष और विपिन सिंह को संतकबीर नगर जनपद के सदस्यता प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
बैठक में अरुणेन्द्र पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल संगठन विस्तार के लिये लगातार जन सम्पर्क और सदस्यता अभियान चलाने के साथ ही बकाया गन्ना मूल्य का व्याज सहित भुगतान, मंहगाई को देखते हुए कृषि उपज की कीमत बढ़ाने, युवाओं की समस्याओं, मंहगाई, बेरोजगारी आदि के सवाल पर सघन सम्पर्क किया जा रहा है। अध्यक्षता मुन्नीलाल ने किया।