TrendingUttar Pradesh

यूपी: अखिलेश यादव ने किया सदस्यता अभियान का शुभारंभ

यूपी के तमाम जनपदों, मंडलों और तहसील स्तर पर चलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा हम आने वाले दिनों में जानकारी देंगे कि कितने सदस्य बने।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में पार्टी के सदस्यता अभियान का आगाज किया इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि यह सदस्यता अभियान यूपी के तमाम जनपदों, मंडलों और तहसील स्तर पर चलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा हम आने वाले दिनों में जानकारी देंगे कि कितने सदस्य बने।

अखिलेश यादव ने कहा हमारी कोशिश होगी कि सपा गांव में ज्यादा से ज्यादा पहुंचे हर घर तक पहुंचे। सपा कार्यकर्ता पार्टी की बात पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी लेकर जनता के बीच रहेंगे। पार्टी की बातें जनता तक पहुंचाने की जरूरत की लोकतंत्र बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के लोग आगे आ रहे हैं इसमें सहयोग करें और इसके साथ जुड़े।

योगी सरकार पर मायावती का तगड़ा हमला, कहा- योगी का दूसरा कार्यकाल उदासीन व अति-निराशाजनक

सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री बृजेश पाठक पर इशारों इशारों पर तंज कसते हुए कहा कि अधिकारी इनके डिप्टी सीएम की बात नहीं मानते बिना पूछे ट्रांसफर हो जाता है। डिप्टी सीएम सबसे ज्यादा छापेमारी करते हैं इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार को कोई पीछे से चला रहा है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने से पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर सभी युवा संगठनों, महिला सभा व अन्य सभी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय तथा राज्य कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया था।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: