
आजमगढ़ : सपा प्रमुख अखिलेश यादव(akhilesh yadav) ने एक बार फिर बुलडोजर(buldojar) को लेकर योगी सरकार(yogi government) पर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि बुलडोजर केवल उन्हीं लोगों पर चल रहा है जो भाजपा(bhajpa) के नहीं हैं। साथ ही मुकदमें भी उन्हीं पर दर्ज कराए जा रहे हैं, जो भाजपा के खिलाफ है।
आजमगढ़ में पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के घर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना जताने पहुंचे थे। जहां अखिलेश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार लगातार आजम खां को किसी न किसी मामले में फंसाने का प्रयास कर रही है, लेकिन मुझे कोर्ट से पूरी उम्मीद है। जल्द ही आजम खां साहब रिहा होंगे। अखिलेश ने कहा कि सरकार बुलडोजर चलाकर डराना चाहती है। खासकर मुसलमान भाइयों के दिल में डर पैदा करने के लिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। जो उनके दल के नहीं है उन पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।
अपने घरों पर बुलडोजर कब चलाएगी भाजपा
अपने घरों पर कब बुलडोजर चलाएगी भाजपा सपा सुप्रीमो ने कहा कि सबसे ज्यादा गैरकानूनी घर भाजपा नेताओं के बने हैं। भाजपा अपने नेताओं के घरों पर बुलडोजर कब चलाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार यह क्यों भूल जाती है कि देश संविधान से चलता है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी तंज कसा। कहा कि मुख्यमंत्री योगी जब ललितपुर में मुख्यमंत्री रामराज्य की बात कर रहे थे, उससे पहले थाने में रेप हुआ था। ऐसे में इन थानों पर बुलडोजर कब चलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों से न्याय की उम्मीद नहीं है। यहां पर न्याय मांगने पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। आजमगढ़ उपचुनाव में प्रत्याशी के सवाल पर कहा कि पार्टी के लोगों के साथ बैठ कर विचार किया जाएगा।
भाजपा केवल समाज में खाई पैदा करने का कर रही है काम
अखिलेश ने काशी विश्वनाथ मंदिर से सटी ज्ञानवापी मस्जिद के मामले में भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा केवल समाज मे खाई पैदा करने का काम कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के कई आदेश हैं, जिसमें यह कहा गया है कि पुराने धार्मिक मामलों से छेड़छाड़ न हो। इसके बाद भी इस तरह के मामलों को उठाया जा रहा है।