
शाहजहांपुरः ददरौल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विधायक मानवेन्द्र सिंह ने लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने सपा प्रत्याशी राजेश कुमार वर्मा को 8068 वोटों से करारी शिकस्त दी है। जिसके बाद विधायक मानवेन्द्र सिंह का उनके समर्थको रोजा मंडी स्थित मतगणना स्थल पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
वहीं मतगणना स्थल के बाहर विधायक मानवेन्द्र सिंह के समर्थको होली खेलकर दीपावली मना अपनी खुशी का इजहार किया और जीत का जश्न मनाया। इस दौरान मतगणना स्थल पर विजई हुए विधायक मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि जनता ने उनपर जो भरोसा जताया है उसके लिए वह जनता का आभार व्यक्त करते है।
उन्होंने कहा कि जनता ने मोदी योगी जी के नेतृत्व में विकास करने वाली भाजपा सरकार को प्रदेश में दूसरी बार अपना आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा इस बार प्राथमिकता पर गौवंशो की समस्या से निजात दिलवाने पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो विकास कार्य छूटे है उनको पूरा कराने का कार्य किया जाएगा।