लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अधिकार सेना अपना संगठन बनाने का कार्य कर रही है। साथ ही देश के दूसरे प्रदेशों से पार्टी के विस्तार के अच्छे संदेश आ रहे हैं। पूर्व आइपीएस अमिताभ ठाकुर की पार्टी ने गुजरात में अपने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है।
योगी कैबिनेट का फैसला, NCR तक सफर होगा रोड टैक्स फ्री
गुजरात प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रवदन राठौड़ व महासचिव की जिम्मेदारी नदीम शेख को दी गई है। गुजरात प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष गौतम गांगेरा, महामंत्री संजय परमार, मंत्री महेश पंचाल व सचिव अमर सिंह चौहान, पार्थ लुहार, धनजीत सिंह सहगल बनाए गए हैं। दीपक शर्मा को विधिक सलाहकार एवं चैनसिंग धीमान को प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।