
तेज धारा में फंस गई दुल्हन को दूल्हे ने अपने कंधे पर उठाकर पार कराया नदी
बिहार में बाढ़ वाली शादी
Desk: सोमवार को बिहार के किशनगंज जिले से एक अजीबो गरीब वाकया सामने आया। जहां बाढ़ के कारण फंसी नई नवेली दुल्हन को अपने कंधे पर उठाकर दूल्हे ने कनकई नदी पार कराया।
दरअसल ये पूरा मामला किशनगंज जिले के सिंघीमारी पंचायत का है। जहां शादी के बाद दुल्हन लेकर लौट रही बारात तेज धारा में फंस गई। ऐसे में स्थिती ऐसी थी कि बराती तो पैदल नदी पार कर लेते, लेकिन नई नवेली दुल्हन कैसे जाती। तभी दूल्हा शिवा कुमार ने दुल्हन को अपने कंधे पर उठाकर कनकई नदी पार कराया। ऐसे में आसपास मौजूद दुल्हे के साथियों ने इसका वीडियों बना लिया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा हैं।
तो वहीं ये शादी अब उस क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चूका हैं। सभी लोग दुल्हे की खूब वाह वाही कर रहे हैं। गौरतलब हो कि पलसा घाट पर नाव से उतरने के बाद नदी के जलस्तर बढ़ने की वजह से नदी किनारे फेले पानी में दूल्हे ने अपनी पत्नी को पानी में उतरने नहीं दिया व उसे कंधा पर उठा कर धार की पानी को पार कराया।