
इस तारीख को भागलपुर पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, फोरलेन सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल
भागलपुर। भागलपुर(Bhagalpur) में भाजपा विजय मित्रा नगर मंडल, अध्यक्ष सुधीर भगत की अध्यक्षता में आनंदराम ढांढानिया सरस्वती विद्या मंदिर बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान विजय मित्रा मंडल का विस्तार किया गया। पार्षद बिधुवाला सिंह, दिनेश मंडल और अधिवक्ता राहुल तोमर को उपाध्यक्ष, प्रदीप जैन एवं धर्मेन्द्र बबलू को महामंत्री, सुमित शास्वत को मंत्री बनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार, पूर्व अध्यक्ष नभय चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रीति शेखर एवं मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत ने माला पहनाकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।
ये भी पढ़े :- भगवंत मान ने मनसा में सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से की मुलाकात
सात जून को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर्व (रैली) का भागलपुर में आयोजन किया गया। इस से जुड़े कार्यक्रम को लेकर व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना को भाजपा कार्यकर्ता जन-जन तक पहुचाएंगे। सभी को सरकार की योजनाओं को बताया जाएगा। इसको लेकर मंडल अध्यक्ष के द्वारा सभी वार्डों में बैठक व जन जागरण कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम की रुपरेखा पर पूर्व जिलाध्यक्ष नभय चौधरी एवं कार्यक्रम प्रभारी डा. प्रीति शेखर ने प्रकाश डाला। बैठक में विपुल सिंह, श्यामल किशोर मिश्र, मनीष दास, रवि शर्मा, राजेश टंडन, राहुल तोमर, प्रदीप जैन, राजीव तिवारी, उमाशंकर, सुमित शाश्वत, संदीप शर्मा, दिनेश मंडल, पृथ्वीराज, अभिनव कुमार, ठाकुर मोहित सिंह, योगेश पांडे, शीतकंठ नीरज मौजूद थे।
ये भी पढ़े :- UP GBC 3.0 : सबसे महत्वपूर्ण निवेश डेस्टिनेशन बन चुका है उत्तर प्रदेश- कुमार मंगलम बिड़ला
मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने नितिन गडकरी
भागलपुर में सात जून को हवाई अड्डा मैदान में भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी(Nitin Gadkari) के मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. शेरमारी प्रियदर्शनी विवाह भवन में भाजपा दक्षिणी मंडल की बैठक भाजपा दक्षिणी मंडल के मंडल अध्यक्ष निशांत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में की गई। इसके साथ ही इस शिलान्यास कार्यक्रम में प्रभारी बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र जी ने शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि कार्यक्रम में हर बूथ से अधिक से अधिक कार्यकर्ता भाग लें। वहीं उत्तरी मंडल के कालीप्रसाद विद्यालय के प्रांगण में मंडल अध्यक्ष इं. प्रिंस मंडल के अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई।