TrendingUttar Pradesh

“हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत अपने घरों में फहराए ध्वज”- सीएम पुष्कर सिंह धामी

देहरादून : इस साल पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके उपलक्ष्य में पीएम मोदी(PM Modi) ने देश भर में एक पहल की शुरू आत की है , जिसके अंतर्गत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चलाया जा रहा है। देशवासियों को चाहिए इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और अपने घरो में राष्ट्रिय ध्वज को फहराए। इसके साथ बीते रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी(Pushkar Singh Dhami) ने अपने आवास पर मन की बात सुनने के बाद उत्तराखंड वासियों से अपील करते हुए कहा है कि, इससे पूरे विश्व में हमारी एकता का संदेश जाएगा।

ये भी पढ़े :- मुख्यमंत्री की नौनिहालों को सौगात, छात्रों के अकाउंट में आएंगे 12-12 सौ रूपये

मुख्यमंत्री ने कहा कि, ”आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। भारतीय संस्कृति, योग व आयुष के महत्व को सभी समझ रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि सभी का कर्तव्य है कि हम देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले ज्ञात-अज्ञात महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को सदैव याद रखें। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना।”

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को जुटें कार्यकर्त्ता : भट्ट

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट(Mahendra Bhatt) ने रविवार को बलवीर रोड स्थित प्रांतीय कार्यालय में पार्टीजनों से मुलाकात की।इस दौरान कार्यकत्र्ताओं ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। भट्ट ने सभी कार्यकत् र्ताओं का आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने को जुट जाएं।

ये भी पढ़े :- देश में पहले मंकीपॉक्स पॉजिटिव मरीज की UAE में मौत

अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का प्रयास 

इस अवसर पर विधायक भरत चौधरी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, सूरतराम नौटियाल, कौस्तुभानंद जोशी, विनोद सुयाल समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: