
TrendingUttar Pradesh
भूगर्भ जल संरक्षण सप्ताह के तहत जल शक्ति मंत्री ने बच्चों को बताया इसका महत्त्व
जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
लखनऊ: भूगर्भ जल संरक्षण सप्ताह के तहत सेंट जोसेफ समूह ने जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सेंट जोसेफ की रुचि खंड शाखा में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने जल के संरक्षण की शपथ लेकर पानी के बूंद-बूंद संरक्षण पर आधारित पोस्टर मेंकिग, भाषण प्रतियोगिता तथा स्लोगन राइटिंग में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बताया कि भूगर्भ जल संरक्षण जन-जागरूकता अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। जिसमें जन जागरूकता के माध्यम से भूजल के स्तर को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। स्कूली बच्चे ही इस जागरूकता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर है।
इसके पहले कार्यक्रम का परंपरागत रूप से शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वतंत्रदेव सिंह ने किया। मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र, बुके व मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर भूजल संरक्षण पर आयाजित अर्न्तशाखा स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग व भाषण प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।