India - Worldworld

क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, पांच की मौत , इतने लोग हुए घायल

बीते रविवार को अमेरिका के विस्कॉन्सिन में शाम को बड़ी सड़क दुर्घटना हो गयी। दरअसल एक बेकाबू एसयूवी गाड़ी क्रिसमस परेड में जा रहे लोगों को कुचलती हुई चली गयी। इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत और 40 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने इस मामले पर कार्यवाही करते हुए , घटना की हर स्तर से जांच करने में लग गए है। यह दुर्घटना शाम के 4.30 बजे हुई। यह घटना उस समय हुई जब वोकेशा के मिल्वौकी में बड़ी संख्या में लोग वार्षिक समारोह के कार्यक्रम को देखने के लिए इकठ्ठे हुए थे।

 

पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी

 

पुलिस प्रमुख डैन थॉम्पसन ने इस मामले की जानकारी को साझा करते हुऐ कहा कि,  एक लाल रंग की एसयूवी क्रिसमस की परेड में घुस गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि इसने 20 से ज्यादा लोगों को टक्कर मारी, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई जख्मी हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: