Sports

U-23 World Wrestling Championship: भारत ने रचा इतिहास, जीते तीन पदक

नितेश ने स्पेन में ब्राजील के इगोर फर्नांडो अल्वेस डी क्विरोजिन को हराकर 97 किलोग्राम का कांस्य पदक जीता।

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत(india)  ने अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप9wresting )  में अपना विजयी क्रम जारी रखते हुए बुधवार को ग्रीको-रोमन वर्ग में दो और कांस्य पदक(brinze medal) जीत लिए। इसके साथ ही उसने टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया। भारत पहली बार तीन पदक अपने नाम करने में सफल रहा है। नितेश ने 97 किग्रा भारवर्ग और विकास ने 72 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।नितेश ने स्पेन में ब्राजील के इगोर फर्नांडो अल्वेस डी क्विरोजिन को हराकर 97 किलोग्राम का कांस्य पदक जीता।

अयोध्या: दीपावली की पूर्व संध्या पर रामनगरी को बड़ा गिफ्ट देंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

भारतीय पहलवान ब्राजील के पहलवान पर पूरी तरह हावी रहे और भारत को तीसरा पदक दिलाते हुए 10-0 से जीत हासिल की। दूसरी ओर, विकास ने 72 किलोग्राम भारवर्ग में जापान के डाइगो कोबायाशी को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

विकास ने 6-0 से जीत हासिल की और भारत को दूसरा पदक दिलाया।इससे पहले साजन ने अंडर-23 कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप में भारत का पहला ग्रीको-रोमन पदक जीता था। इस पहलवान ने रेपेचेज दौर में यूक्रेन के दिमित्रो वासेत्स्की को हराकर ऐतिहासिक पदक अपने नाम किया था।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: