
कर्नाटक हिजाब विवाद मामले में दो लोगों की हुई गिरफ्तार
कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद के बीच पुलिस ने एक सरकारी कॉलेज के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के पास धारदार हथियार मिले हैं।
विवाद मामले में दो गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, उडुपी जिले के कुंडापुर के सरकारी कॉलेज के पास से दोनों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान हाजी अब्दुल माजिद और रज्जाब के रूप में की गई है। दोनों आरोपी कुंडापुर के पास गांव गंगोली के रहने वाले हैं। वहीं इस मामले में तीन लोग फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छात्राओं के साथ खड़ी हुईं थी कांग्रेस विधायक
गौरतलब है कि, छात्राओं के विरोध के बाद हिजाब पहनने के रोक लगाने पर कांग्रेस विधायक कनीज फातिमा ने अपने समर्थकों के साथ इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। और कहा कि, लड़कियों को दबाया दजा रहा है… परीक्षाओं से दो महीने पहले उन्हें स्कूलों में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इसी के प्रति विरोध व्यक्त करने के लिए सभी जाति और धर्मों के लोग कलबुर्गी में डिप्टी कलेक्टर के कार्यालय पर एकत्र हुए हैं।
रंग बदलने की कही थी बात
फातिमा ने कहा था कि, ‘हम हिजाब के रंग में यूनिफॉर्म के हिसाब बदल सकते हैं। लेकिन हम इसे पहनना नहीं छोड़ सकते हैं। मैं विधानसभा में भी हिजाब पहनती हूं। इसे विरोध में मैं मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन दूंगी। हम उडुपी में प्रदर्शन करेंगे।’ उन्होंने आगे कहा कि अभी तक सभी इसे पहनते आ रहे थे। अब बहुत देर हो चुकी है। वह अचानक हमें क्यों रोक रहे हैं? बुरका कोई नई चीज नहीं है।