IndiaIndia - World

एयरइंडिया के दो विमान आज यूक्रेन में फंसे भारतीयों का करेंगे रेस्क्यू

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। दोनों देशों के बीच हमलों का तीसरा दिन है। ऐसे में कई भारतीय यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इस बीच भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए अभियान जारी कर दिया है। आज एअर इंडिया यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए अपनी तीन उड़ानें रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट और एक उड़ान हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट भेज रहा है। बता दें कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सड़क मार्ग से यूक्रेन-रोमानिया सीमा पर पहुंचाया जाएगा। ताकि सभी को एअर इंडिया की इन दो उड़ानों के जरिए स्वदेश लाया जा सके।

 

यूक्रेन का वायु क्षेत्र बंद

 

यूक्रेन के अधिकारियों ने यात्री विमानों के परिचालन के लिए अपने देश का वायु क्षेत्र बंद कर दिया है। जिसके काण यहां फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए उड़ानें बुखारेस्ट और बुडापेस्ट से परिचालित की जा रही हैं।

 

यूक्रेन में 20,000 भारतीय फंसे

 

बता दें कि अभी यूक्रेन में करीब 20,000 भारतीय फंसे हुए हैं जिनमें ज्यादातर विद्यार्थी हैं। जिन्हें निकालने के लिए भारत सरकार ने अभियान जारी कर दिया है। बहुत जल्द इन सभी भारतीयों को यहां से निकाल लिया जाएगा।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: