
पाचन शक्ति को बढाने के लिए आजमाए ये नुस्खे, मिलेगा जल्द निजात
हम अपनी डेली लाइफ में चाहें कितनी भी अच्छी चीजें शामिल क्यों ना करे लें, लेकिन अगर आपका पाचन ठीक नहीं है तो आपको अच्छी डाइट का भी कोई फायदा नहीं होगा। अगर आपकी पाचन शक्ति(Digestion Power) अच्छी होगी तभी आप की डाइट आपके शरीर पर दिखाई देगी। वरना अपच, गैस, पेट फूलना, जी घबराना, कब्ज से आप परेशान रहेंगे तो हेल्दी फूड कभी भी लंबे समय तक फॉलो नहीं कर पाएंगे।
ये भी पढ़े :- नारियल ही नहीं उसकी मलाई में भी छिपे है हजारों फायदे, जानिए किन दिक्कतों से मिलेगा निजात
क्या हैं लक्षण
-अगर आपका पेट कमजोर है तो खाना पचाने में समय लगेगा। थकान लगना शुरू हो जाएगी।
-खाना खाने के बाद पेट फूलना शुरू हो जाएगा।
-पेट में लगातार गैस की समस्या बनी रहेगी।
ये भी पढ़े :- लैपटॉप पर ज्यादा देर काम करने से क्या आपकी आँखों की रौशनी भी हो रही है कम, तो आजमाए ये घरेलू उपाय
पाचन सही करने के उपाय
भोजन से पहले नींबू के रस में थोड़ा अदरक कद्दूकस कर एक चुटकी काला नमक डाल फिर सेवन करें। आप इसका सेवन करेंगे तो जल्द आराम मिलेगा।
– कच्चा पक्का खाना साथ में ना खाएं। यानी की ककड़ी खीरा आदी।
– दही में नमक या रायता ना खाएं। दही का सेवन चीनी या सादा करना चाहिए।
– भोजन के साथ आप हींग का तड़का लगा हुआ छाछ भी पी सकते हैं।
– खाना जल्दी खाएं तो समय पर सोएं तो पेट का पाचन ठीक रहेगा।