
दांत दर्द से हैं परेशान, इन घरेलू उपायों की मदद से पाएं राहत
शरीर के बाकी हिस्सों में अगर कोई दिक्कत हो जाती है तो उसका दर्द लगभग सहनशील होता है। लेकिन गर्दन के ऊपर कान, नाक, दांत और सर दर्द को सह पाना बहुत ही मुश्किल होता है। दांत दर्द किसी भयंकर त्रासदी से कम नहीं होता है। दांत में एक बार दर्द होने पर हम दवा के बिना नहीं रह सकते हैं। दांतों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। दांत में कीड़े लग जाना, दांतों में सड़न, बैक्टीरियल इंफेक्शन या फिर दांतों की जड़ों के कमजोर हो जाने की वजह से दांत दर्द की समस्या शुरू हो जाती है।
दांत के दर्द को कम करने के लिए कई सारी दवाएं हैं। अक्सर लोग दांत दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए पेन किलर दवाओं का सेवन कर लेते हैं। लेकिन कभी कभी पेन किलर दर्द को तो आराम दे देते हैं लेकिन उनके साइड इफेक्ट भी हो जाते हैं।
इन दवाओं के साइड इफेक्ट से बचाने के लिए आज हम आपको दांत के दर्द के लिए घरेलु उपचार बताएंगे। इन घरेलू उपायों की मदद से हीं दांत दर्द की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
दांत दर्द के लिए घरेलू उपाय:-
नींबू का टुकड़ा
नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो दांत दर्द में राहत पहुंचा सकता है। इसके लिए आप एक नींबू को आधा आधा काट लें और दर्द वाली जगह पर हल्के हाथों से रगड़ें। इससे दर्द में आराम मिलेगा।
सरसों का तेल और नमक
दांत दर्द से छुटकारा पाने के लिए सरसो का तेल और नमक एक कारगर इलाज है। दर्द को दूर करने के लिए आप नमक और सरसों के तेल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप हथेली पर आधा चम्मच नमक लें और आधा चम्मच सरसों का तेल। इन दोनों को अच्छी तरह से मिला कर उंगली की मदद से मसूढ़ों की मालिश इससे करें। आपको दर्द में आराम मिलेगा।
अमरूद की पत्ती
अमरूद की पत्तियां दांत दर्द में काफी काम आती है। आप पेड़ से छोटी छोटी कोमल पत्तियों का तोडें और धोकर चबाएं। आपको आराम मिलेगा।
प्याज
प्याज में एंटी इन्फ्लामेट्री एंटी एलर्जिक, एंटी कार्सिनोजेनिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये मुंह के बैक्टीरिया को नष्ट कर दांतों के दर्द से राहत दिलाने में मददगार हो सकते हैं।
लौंग और लौंग का तेल
लौंग भी कई तरह के दर्द का एक बेहतरीन इलाज है। लौंग को दर्द हो रहे दांत के नीचे दबाकर रखने से तुरंत आराम मिलता है। इसके अलावा आप दर्द हो रहे दांत पर लौंग का तेल लगाकर भी राहत पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: जनसंख्या नियंत्रण पर यूपी के बीजेपी प्रदेश प्रभारी ने पेश की अपनी ये दलिल