India Rise Special

त्रिवेंद्र सिंह रावत की तारीफें बनी भाजपा के लिए तीर

पुष्कर सिंह धामी का भविष्य में हो सकता है नुकसान

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने त्रिवेंद्र सिंह रावत की तारीफ करके भाजपा पर कई निशाने साधे हैं। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र एक स्पष्टवादी नेता हैं। उन्होंने चार साल तक जिस तरह से कांग्रेस के उज्याड़ू बल्दों (कांग्रेस से भाजपा में गए नौ विधायक) पर लगाम रखी, वह काबिल-ए-तारीफ है। त्रिवेंद्र सिंह रावत की तारीफें बनी भाजपा के लिए तीर।

यह भी पढ़ें- https://theindiarise.com/president-ganesh-godiyal-told-rajkumar-the-weak-link/

हरीश रावत ने कहा कि त्रिवेंद्र स्वभाव से एक सामान्य उत्तराखंडी की तरह स्पष्टवादी नेता हैं। राजनीतिक में एक स्पष्टवादी नेता का यहां तक पहुंचना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने जिस तरह से चार साल तक कांग्रेस से भाजपा में गए विधायकों को गड़बड़ी करने से रोका है इसके लिए उनकी तारीफ की जानी चाहिए। इसके लिए उन्हें शाबाशी दी जानी चाहिए।

त्रिवेंद्र सिंह रावत की तारीफें बनी भाजपा के लिए तीर

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी भविष्य के अच्छे नेता हो सकते थे, लेकिन भाजपा जिस तरह से उनसे लगातार घोषणाएं करा रही है, जिन्होंने कभी पूरा नहीं होना है। इसका भविष्य में उन्हें नुकसान होगा और वह मज़ाक का पात्र बन सकते हैं।

हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस में जो लोग बागियों को वापस लेने की बात कर रहे हैं, यदि वह लेना चाहते हैं तो फिर चूक क्यों रहे हैं। लेकिन जब भाजपा ही उनसे परेशान है तो क्या कांग्रेस उन्हें झेल पाएगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: