Tourism

यात्रा : भारत में करना चाहते हैं यूरोप का दीदार एक बार जरूर आएं उदयपुर की पिछोला झील

नई दिल्ली : दुनियाभर में भारत अपनी सभ्यता व संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। साथ ही भारत को आयुर्वेद व योग के लिए भी प्रचलित है। कई विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भारत में स्थित हैं, अपनी विशेषताओं के लिए जो प्रसिद्ध हैं। उदयपुर इनमें से एक है। अपनी खूबसूरती के लिए उदयपुर शहर बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड की शूटिंग की लिस्ट में शामिल है।

उदयपुर की खूबसूरती हॉलीवुड की कई फिल्मों में देखने को मिलती है। उदयपुर में जेम्स बांड की Octopussy की शूटिंग भी हुई है। काफी संख्या में हर साल पर्यटक उदयपुर घूमने आते हैं। उदयपुर शहर को झीलों का शहर कहतें है। भारत में रहकर अगर आप भी यूरोप की सैर करना चाहते हैं, उदयपुर में बने पिछोला झील एक बार देखने जरूर जाएं।

पिछोला झील की विशेषता

पिछोला झील पर बने ताज होटल में जेम्स बांड आधारित फिल्म Octopussy की शूटिंग की गई है। सन 1362 में इस झील का निर्माण किया गया था। इतिहासकारों के अनुसार राणा लाखा की सत्ता मे बंजारे ने पिछोला झील को बनवाया था। पिछोला झील का विस्तार इसकी खूबसूरती से खुश होकर महाराणा उदय सिंह ने करवाया था। बांध का निर्माण इस झील पर करवाया। पिछोला झील एक आर्टिफीसियल झील है।

पिछोला झील का शुद्ध व साफ पानी इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। पिछोला झील 3 मील लंबी तथा 2 मील चौड़ी है। इस झील की गहराई 30 फीट की है। पिछोला झील बहुत ही खूबसूरत है। उदयपुर में पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। वेडिंग, प्री वेडिंग, हनीमून व बेबीमून और रोमांटिक वेकेशन के लिए कपल्स उदयपुर आतें हैं। पिछोला झील फोटोशूट के लिए बेहतरीन फोटो स्पॉट है। उदयपुर में कई दूसरी झील हैं, पिछोला झील की तरह ही जो बेहद खूबसूरत हैं। पिछोला झील इनमें सबसे ऊपर है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: