Tourism

यात्रा : अगर आप को भी प्रकृति से है प्यार तो एक बार इन जगहों पर जरूर जायें !

भारत के पूर्वोत्तर में बसा अरुणाचल प्रदेश सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक हैं। अरुणाचल प्रदेश तीन तरफ से भूटान, चीन और म्यांमार से घिरा हुआ है। अरुणाचल प्रदेश के सुंदर पहाड़, घुमावदार रास्ते यहां आने वाले हर सैलानी का मन मोह लेते हैं। अरुणाचल प्रदेश को सुरम्य पहाड़, बर्फीली धुंध, प्रसिद्ध बौद्ध मठ, दर्रे और शांत झीलें मिलकर एक खूबसूरत पर्वतीय पर्यटन स्थल बनाती हैं।

सर्दियों में यहां के पहाड़ और लुभावने नजारे सैलानियों की यात्रा को यादगार बनाते हैं। यहां की घाटियों में ऐसे-ऐसे अद्भुत नजारे देखने को मिलते है कि सच में इस जगह के रहस्यमय होने का आपको अहसास हो जाएगा। अगर आप को भी प्रकृति की आगोश में खोना हैं आप भी प्रकृति से प्यार करते है आपको अरुणाचल प्रदेश की सैर जरूर करनी चाहिए।

तवांग
तवांग अरुणाचल प्रदेश का एक विचित्र और सबसे पुराना पर्यटन स्थल है, यहां की प्रकृति के अद्भुत दृश्य देखने को मिलते हैं। बर्फीली चोटियां तथा बर्फीली दर्राएं एक दिलचस्प यात्रा का अनुभव कराती हैं। सुंदर झीलें, शांत झरने देख तो मानों जैसे यही रहने और इनमे ही खो जाने का मन करता है

जीरो वैली
जीरो वैली समुद्रतल से लगभग 5,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह दुनिया की बेहद खूबसूरत स्थानों में से एक है। यहां आने के बाद आप ऐसा महसूस करेंगे जैसे आप जमीन पर नहीं स्वर्ग में है।

रोइंग
रोइंग उत्तर में स्थित दिबांग घाटी की पहाड़ियों तथा नदियों से घिरा हुआ हैं। यह सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल है। बर्फ से ढकी चोटियां, अशांत नदियां तथा रहस्यों से भरी पहाड़ियां यहां की एक अलग ही दुनिया में आने का फील करती हैं।

गोरीचेन पीक
अरुणाचल प्रदेश की यह सबसे ऊंची चोटी है। समुद्र तल से लगभग 22,500 फीट की ऊंचाई पर बनी है। ट्रेकिंग करने वाले तथा पर्वतारोहियों के लिए यह एक खूबसूरत स्थान है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: