![](/wp-content/uploads/2022/07/1786125-16-780x470.png)
दर्दनाक : सौतेली मां का सामने आया वहशीपना, गर्म चिमटे से जलाया मासूम का प्राइवेट पार्ट
लखनऊ : कहते हैं सौतेला ही होता है, वो चाहे मां-बेटी के जैसा ममता वाला रिश्ता ही क्यों न हो। सौतेले व्यवहार की एक ऐसी ही घटना यूपी की राजधानी लखनऊ से सामने आयी है।
ये भी पढ़े :- शुक्रवार से उत्तर प्रदेश में लगेगी बूस्टर डोज, जानिये कब तक चलेगा अभियान ?
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ(Lucknow) के ठाकुरगंज(Thakurganj) के शांतिनगर निवासी 6 साल की मासूम के निजी अंगों को सौतेली माता ने खौलते तेल से जला दिया। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही मासूम के पिता ने बुधवार रात करीब 11 बजे ठाकुरगंज थाने में आरोपी दूसरी पत्नी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
ये भी पढ़े :- दिल्ली कनॉट प्लेस के एक रेस्टोरेंट में लगी आग, दमकल की 6 गाड़ियां ने हालत पर पाया काबू
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वारदात 8 जुलाई की है। पहले तो सौतेली मां ने किसी बात को लेकर मासूम बेटी को बुरी तरह से पीटा। इसके बाद खौलते तेल में चिमटा डालकर उसके निजी अंगों को जला दिया। बुधवार को बेटी दर्द से कराह रही थी। पूछने पर मासूम ने पिता को पूरी घटना बताई।