TrendingUttar Pradesh

कानपुर में बोले परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, कहा- सुशासन ही हमारा मिशन

दीनदयाल जी ने कहा था जो हमारे समाज के पिछड़े शोषित दलित हैं जिनके पास मकान, कपड़ा रोटी नही है उनको भगवान मान

कानपुर देहात: कंचौसी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद देवेन्द्र सिंह भोले की मां स्वर्गीय कनकरानी की छठवीं पुण्य तिथि को लेकर आयोजित समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे। जहां उनका भाजपाइयों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जनता का अभिवादन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी के साथ तमाम पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संबोधन के दौरान कहा कि हमारा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित है। हम दिन चार रहे न रहे तेरा वैभव अमर रहे मां। राष्ट्र को सही दिशा के लिए सुशासन ही हमारा मिशन है। दीनदयाल जी ने कहा था जो हमारे समाज के पिछड़े शोषित दलित हैं जिनके पास मकान, कपड़ा रोटी नही है उनको भगवान मान उनकी सेवा करे व उनको सुविधा दे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: