
TrendingUttar Pradesh
एक दर्जन से अधिक प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट….
मेरठ, देवरिया और रायबरेली के जिलाधिकारियों को हटाकर फिलहाल प्रतीक्षा करने के
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी की सत्ता दूसरी बार संभाल ली है। जिसके बाद पहली बार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। मेरठ, संभल, सिद्धार्थनगर, कानपुर देहात, देवरिया और रायबरेली के डीएम का तबादला किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मेरठ, देवरिया और रायबरेली के जिलाधिकारियों को हटाकर फिलहाल प्रतीक्षा करने के लिए बोला गया है। जबकि कुछ को दूसरे जिलों की कमान दे दी गई है।


इधर मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। आलोक कुमार को सचिव नियोजन और कार्यक्रम क्रियान्वयन का पूर्ण चार्ज देने के साथ-साथ नोडल ऑफिसर 10 खरब डालर अर्थव्यवस्था बनाया गया है। योगी सरकार ने अगले 5 वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था इस चुनौती पूर्ण लक्ष्य तक ले जाने का संकल्प जताया है।