India Rise Special

हरियाणा के सोनीपत से सामने आई दर्दनाक घटना, दहेज के लालच में गर्भवती महिला की हुई हत्या

सोनीपत :  हरियाणा(haryana) के जिला सोनीपत से एक दर्दनाक वारदात सामने आई है. दहेज के लोभ में हर साल न जाने कितनी लड़कियां मार दी जाती हैं। ऐसी ही खबर हरियाणा के सोनीपत से सुनने में आ रही है। जहां ब्रह्म कॉलोनी में रहने वाली विवाहिता अंशिका का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आगे की कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया था।

ये भी पढ़े :- हादसा ! यमुना एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर,दर्जनों यात्री घायल

मृतका के पति समेत इतने लोगों पर मुकदमा दर्ज

इसके साथ मृतका के भाई के द्वारा दिए गये बयान के अनुसार, पुलिस ने मृतका के पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का केस दर्ज कराया गया है। सन्नी उत्तर प्रदेश के कन्नौज का रहने वाला है और उसकी बहन अंशिका की शादी लगभग सवा साल पहले अभिषेक नाम के लड़के से हुई थी।

ये भी पढ़े :- कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, हार्दिक पटेल ने पार्टी से दिया इस्तीफा

भाई ने किया ये खुलासा

भाई का कहना है कि बहन को शादी के बाद दहेज के लिए परेशान किया जाता था। और उसे इसके लिए बहुत प्रताड़ित किया जाता था।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने अभिषेक और अन्य चार लोगों के उपर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: