अल्मोड़ा के सोमेश्वर में दर्दनाक हादसा, थ्रेशर मशीन में फंसने से महिला की हुई मौत
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के जिला अल्मोड़ा के गांव सोमेश्वर में दर्दनाक हादसा सामने आया है। जिसमें खेतों में काम कर रही एक महिला थ्रेशर मशीन की चपेट में आ गयी। इस दौरान थ्रेशर की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। मुख्यालय के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
थ्रेसर मशीन में फंसी महिला की साड़ी
दरअसल, सोमेश्वर के तहसील के चनौदा गांव की रहने वाली एक महिला दीपा देवी पत्नी अशोक सिंह भाकुनी उम्र 35 वर्ष खेत में थ्रेशर मशीन में गेहूं की मड़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी साड़ी थ्रेशर मशीन के साफ्ट में जा फंस गई। जिसकी वजह से मशीन ने महिला को अपनी ओर खींचा, जिससे उसके सिर, हाथ पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अल्मोड़ा मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
मृतका अपने पीछे छोड़ गई दो बच्चे छोड़
मृतका दीपा देवी के पति अशोक सिंह भाकुनी हिमांचल प्रदेश के पठानकोट में होटल में नौकरी करते हैं। उनके दो बच्चे जिनमें एक 11 वर्षीय पुत्र तथा 9 वर्षीय पुत्री है। इस हृदय विदारक घटना के बाद दीपा के परिवार तथा गांव में मातम पसरा हुआ है।