तोशाम विधायक ने किसान व महंगाई को लेकर सरकार पर साधा निशाना, कहा- केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करने में लगी
सरकार भूमि अधिग्रण विधेयक के माध्यम से किसानों के जमीन को कब्ज़ा लेगी। वहीं, प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी दर में सभी राज्यों में अव्वल पर है। किरण चौधरी ने कहा कि सरकार तीन कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज कर रही है।
हिसार : हरियाणा में किसान और सरकार के बीच पैदा हुआ मनमुटाव ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कर्म में आगे बढ़ते हुए आज तोशाम विधायक एवं पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने सरकार पर निशाना साधा। किरण चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करने में लगी हुई है। आए दिन किसानों के लिए नए-नए कानून बनाए जा रहे है। पहले तीन कृषि कानून और अब किसानों भूमि अधिग्रहण विधेयक। यह दोनों ही कानून किसानों को बर्बाद करने के लिए बनाए गए हैं।
सरकार भूमि अधिग्रण विधेयक के माध्यम से किसानों के जमीन को कब्ज़ा लेगी। वहीं, प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी दर में सभी राज्यों में अव्वल पर है। किरण चौधरी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सरकार तीन कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज कर रही है। बर्बारता से वह उनकी आवाज को दबाना चाहती है। करनाल में हुए लाठीचार्ज में एक अधिकारी का सिर फोड़ने की बात बोलना अन्याय है।
उनको बर्खास्त कर मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण विधेयक लाने से किसान व जिन लोगों की जमीन है उनको नुकसान होगा। सरकार रातों रात भी जमीन ले लेगी। उन्होंने कहा कि मेघायल के राज्यपाल को किसानों के हक में बोलने पर उन्होंने फोन कर बधाई भी दी। पंजाब में किसानों के लाठीचार्ज के मुद्दे पर
किरण चौधरी कहा कि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। गैस के दाम 865 तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। यह आम आदमी जेब पर बोझ है। सरकार को इनको वापस लेना चाहिए। कांग्रेस संगठन के विस्तार पर किरण ने कहा कि संगठन का विस्तार जल्द होगा। जिले में उनका संगठन काफी बेहतर तरीके से काम कर रहा है।
जिले में जलसंकट गहराया
जिले में पानी की समस्या पर किरण ने बोला कि पहले 16 दिन नहर आती थी और 24 दिन बंद रहती थी। लेकिन अब आठ दिन पानी आता है और 32 दिन नहर बंद रहती है। इससे जलसंकट गहराया हुआ है। सरकार इस मुद्दे पर पर्दा डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में उनकी तरफ से सभी मुद्दों को उठाया गया था।