India Rise Special

बहला फुसला कर युवती को ले गया था बदायूं , पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा : अल्मोड़ा के भनोली तहसील की किशोरी को बहला फुसलाकर बदायूं ले जाने वाले युवक को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। सर्विलांस के जरिये आरोपी को पकड़ा गया।

युवती को परिवार वालों को सौंप दिया गया हैं। इसके बाद पुलिस द्वारा युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर सलाखों के पीछे डाल दिया गया।

मलकीत(आरोपी )चलमोडिगाड़ा में सड़क निर्माण के कार्य में लगा हुआ था।उस दौरान लड़की से बातचीत शुरू की। उससे जान पहचान बढ़ाई। आरोपी बदायूं निवासी ही हैं। बाद में बहला फुसलाकर उसे अपने साथ बदायूं ले आया।

जिसके बाद लड़की के परिवार वालों ने उसके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसके भाई द्वारा ये रिपोर्ट दर्ज करवाई गयी थी।  जिसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित करी और आखिरकार आरोपी को बदायूं से पकड़ लिया गया। साथ ही लड़की को भी बरामद कर लिया गया। आरोपी के ऊपर पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

एक दूसरे मामले में भुवन हत्या कांड के आरोपी  को अभी तक जमानत नहीं मिली हैं। मामला दांया का है। जब भुवन नामक युवक को गांव वालों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पीट पीट कर मार डाला।

लड़के के भाई द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी गोपाल सिंह ने जमानत याचिका दायर की थी। पर कोर्ट ने जमानत याचिका ख़ारिज कर दी। इस हत्याकांड का वीडियो सोशल मीडिया में भी काफी वायरल हुआ था।

ये भी पढ़े :- हिमाचल प्रदेश सरकार: इस मानसून भारी बारिश से अब तक हुई 218 लोगों की मौत

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: