Sports

टोक्यो पैरालंपिक आज से शुरू, भारत को 15 पदक जीतने की उम्मीद

ओलंपिक के बाद अब खेलप्रेमी पैरालंपिक (Paralympics 2020) का इंतज़ार कर रहे हैं। 24 अगस्त यानी आज से टोक्यो में पैरालंपिक खेलों की शुरुआत हो रही है। ये खेल 5 सितंबर तक जारी रहेंगे।

टोक्यो ओलंपिक में अभी तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को अपने पैरालंपिक दल से भी ऐसी ही उम्मीद है।

भारत के 54 पैरा एथलीट 9 अलग अलग इवेंट्स में भाग लेंगें। भारत का यह अब तक का पैरालंपिक इतिहास में सबसे बड़ा दल है।

 

पैरालंपिक खेलों की शुरुआत 1960 में हुई थी। भारत ने इसमें भाग लेने की शुरुआत 1968 से की थी। भारत अभी तक कुल 11 पैरालंपिक खेलों का हिस्सा बन चुका है।अपने पैरालंपिक इतिहास में भारत ने आज तक चार-चार स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए है।

 

इस बार दल स ढेर सारे मेडलों की उम्मीद है क्योंकि चार भारतीय विश्व में शीर्ष पर हैं। साथ ही छह दूसरे नंबर पर हैं और लगभग 10 वैश्विक स्तर पर तीसरे नंबर पर हैं।

 

भारत के अभियान की शुरुआत 25 अगस्त को पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भावना पटेल और सोनल पटेल के साथ होगी। भारत का पहला पदक शुक्रवार को आने की उम्मीद है जब पैरा तीरंदाजी स्पर्धाएं शुरू होंगी।

ये भी पढ़े :- Rajasthan: फिर कमजोर पड़ा मानसून,अगले 4 दिन तक प्रदेश में कोई चेतावनी नहीं

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: