India Rise Special

उत्तराखंड पहुँची टोक्यो ओलंपिक की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया

टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक गोल करने वाली वंदना कटारिया आज अपने निवास स्थान उत्तराखंड पहुँची।उनकी फ्लाइट जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरी। यहां बड़ी जोरों शोरों से उनका स्वागत किया गया। आने स्वागत के लिए आये इतने लोगों को देख कर वंदना अपने आँसू नहीं रोक पाई।

उन्होंने कहा कि आज उन्हें महसूस हो रहा है कि भले ही वो देश के लिए मैडल न ला पाई हो लेकिन लोगों का भारतीय महिला हॉकी के प्रति देखने का नज़रिया उन्होंने जरूर बदल दिया हैं।

आपको बता दे कि महिला हॉकी टीम ने इस बार असाधारण खेल का प्रदर्शन करते हुए। ओलंपिक में चौथा स्थान पाया। पूरे देश में उनकी इस उपलब्धि की तारीफ हो रही हैं । इसी दौरान ओलंपिक में हैट्रिक करने वाली वंदना पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।

उनकी इस उपलब्धि पर उत्तराखंड सरकार द्वारा उन्हें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया। साथ ही 25 लाख रुपये दे कर सम्मानित किया गया। उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार से भी नवाजा गया।

वंदना का स्वागत एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों के साथ किया गया। इस मौके पर वंदना को अपने पापा की भी याद सताने लगी। जिनकी मौत इस साल मई महीने में हुई थी।

पिता को याद करते हुए वंदना ने कहा कि जब भी वो कही बाहर से आती थी तो उनके पिता उन्हें खुद लेने आते थे।अपनी सफलता का श्रेय वो अपने पिता को ही देती हैं।

ये भी पढ़े :- उत्तराखंड : 4 जिलों में 45 से अधिक उम्र के 100 फीसदी लोगों को लग चुकी है फर्स्ट डोज़

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: