Sports

टोक्यो ओलंपिक 2020 : रजत पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय रेसलर बने रवि कुमार दहिया

भारत के पहलवान रवि कुमार दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया है।फाइनल में वो रशियन ओलंपिक कमिटी के जावूर से 4-7 से हार गए।

कल अपनी सेमीफाइनल बाउट में कजाखस्तान के नूरइस्लाम सानायेव को हराने के बाद से लग रहा था कि रवि इस बार भारत के लिए गोल्ड लेकर आएंगे लेकिन वर्ल्ड चैंपियन के सामने वो जीत नही पाए।

कल सेमी  फाइनल के मुकाबले में एक समय पर रवि 9-3 से पीछे चल रहे थे। कजाकिस्तान के रेसलर के बहुत कोशिशों के बाद भी आख़िरकार रवि वो मुकाबला जीतने में कामयाब रहे। रवि मुकाबले में 7-9 से पीछे चल रहे थे। लेकिन उन्होंने कजाकिस्तान के खिलाड़ी को बाय फाल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

इस रजत पदक के साथ ही भारत ने ओलंपिक में अभी तक 5 मैडल अपने नाम कर लिए है। आज सुबह ही भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी को एक रोमांचक मैच में हराकर 41 साल बाद ओलंपिक में पदक जीता।

पहले के दिनों में मीराबाई चानू ने रजत। PV सिंधु ने कांस्य और लवलीना ने कांस्य पदक भारत को दिलाया।

रवि दाहिया रजत पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय रेसलर भी बन गए हैं। इस तरह एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतने की भारत की उमीदे भी टूट गई। भारत आज तक केवल 9 बार स्वर्ण पदक जीत पाया है। इसमें से केवल एक स्वर्ण इंडिविजुअल केटेगरी में आया है। ये  स्वर्ण भारत को अभिनव ने दिलाया था। इसके अलावा भारत ने हॉकी में 8 बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया हैं।

साथ ही आपको बता दे कि पिछले 4 बार से भारत रेसलिंग में कोई न कोई मैडल ला ही रहा है।2008 में सुशील कुमार ने कांस्य पदक जीता। वही 2012  में सुशील कुमार ने भारत को रजत जबकि योगेश्वर दत्त ने भारत को कांस्य दिलाया। 2016 में साक्षी मालिक ने कांस्य जीता था। अब इस साल रवि ने रजत जीत कर लगातार 4 बार भारत को ओलंपिक में रेसलिंग में पदक दिलाया।

ये भी पढ़े :- रोमांचक मैच में जीत दर्ज कर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक किया अपने नाम

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: