Sports

टोक्यो ओलंपिक 2020 : पूरे देश की नज़र आज नीरज चोपड़ा पर

टोक्यो ओलंपिक : आज पूरे देश की निगाहें नीरज चोपड़ा पर होंगी। आज सबको उम्मीद है कि नीरज एथलेटिक्स में भारत को भाला फेंक में पदक दिलवाए। साथ ही भारत का इतने सालों का इंतज़ार खत्म करें।

 

टूर्नामेंट में , 23 वर्षीय चोपड़ा ने 86.59 मीटर के शानदार पहले राउंड थ्रो के साथ क्वालीफिकेशन राउंड में शीर्ष पर रहते हुए देश में उम्मीदें जफ दी है। लोगों को उम्मीद हैं कि आज फाइनल में भी नीरज उस प्रदर्शन को बरकरार रखेंगें।

 

हरियाणा में पानीपत के पास खंडरा गाँव के एक किसान का बेटा ये पदक जीतकर इतिहास रच सकता है। एथेलेटिक में भारत को कभी ये पदक नहीं मिला हैं।

PT उषा और मिल्खा सिंह जैसे खिलाड़ी भी इस पदक को आज तक नहीं पा सके। ये दोनों ही पदक के काफी नजदीक थे लेकिन पोडियम फिनिश नहीं कर पाए।

 

बुधवार को चोपड़ा का प्रदर्शन ओलंपिक में किसी भारतीय के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में से एक था, क्योंकि वह स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार और 2017 के विश्व चैंपियन जर्मनी के जोहान्स वेटर से आगे रहे।भारतीय खेमा उम्मीद कर रहा है कि शनिवार का दिन भारतीय एथलेटिक्स का सबसे बेहतरीन दिन हो।

 

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा कि वो हमेशा से चाहते थे कि कोई भारतीय एथेलेटिक में पदक जीते । उन्होंने कहा कि वो पहली बार 2012 में एएफआई अध्यक्ष बने थे और वो चाहते है किउनके कार्यकाल खत्म होने से पहले उनका ये सपना साकार हो जाये।

ये भी पढ़े :- WFI ने रेफरी से मारपीट के आरोप में दीपक पुनिया के कोच गेदारोव को किया बर्खास्त

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: