![](/wp-content/uploads/2021/12/images-2021-12-14T131923.105.jpeg)
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से पर्चा भरने का आज आखिरी दिन , ये उम्मीदवार कर सकते है आवेदन
हल्द्वानी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से दावेदारी पेश करने का यह अंतिम दिन है। उम्मीदवार मंगलवार की दोपहर दो बजे तक कि पर्चा भर पाएंगे। जिसके बाद सभी आवेदन देहरादून भेज दिए जाएगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल और महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, आज अंतिम दिन हल्द्वानी सीट से प्रयाग भट्ट, खजान पांडे, ललित जोशी और शोभा बिष्ट और रामनगर से संजय नेगी ने आवेदन किया।इसके साथ उन्होंने दावेदारी पेश करने वालों के नाम का उल्लेख करते हुए बताया कि कौन किस सीट से पर्चा भर चुका है , जिसमें कालाढूंगी से विजय सिजवाली, जया कर्नाटक, महेश कांडपाल, महेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह भाईजी, हल्द्वानी से सुमित हृदयेश, दीपक बल्यूटिया, हेमंत बगड्वाल, हुकुम सिंह कुंवर, लालकुआं से पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, संध्या डालाकोटी, बालम सिंह बिष्ट, राजेंद्र खनवाल, हरेंद्र बोरा,भीमताल से दान सिंह भंडारी, कृपाल महरा, डॉ. केदार पलड़िया, डॉ. महेंद्र पाल और गोपाल सिंह बिष्ट, रामनगर से पुष्कर दुर्गापाल, नैनीताल से सरिता आर्या और हेम आर्या ने आवेदन किया है।