Uttar Pradesh

गन्ना किसानों की परेशानी को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने लांच किया ई-गन्ना एप

उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए ई-गन्ना एप काफी मददगार साबित हो रहा है। प्रदेश सरकार के अनुसार इस एप की अब तक 44.40 लाख किसान मदद ले रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 नवंबर 2019 को ई-गन्ना एप का लोकार्पण किया था।

लखनऊ। यूपी में ई-गन्ना एप गन्ना का उत्पादन करने वाले किसानों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हुआ है। प्रदेश के किसानों को यह एप इतना पसंद आ रहा है कि 44 लाख से ज्यादा किसान अब तक डाउनलोड करके जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

13 नवंबर, 2019 को सीएम योगी ने ई-गन्ना एप का लॉन्च किया था। सितम्बर 2019 में इसको लॉन्च करना था। इसके काफी अच्छे परिणाम परिक्षण के दौरान मिले थे। 44 लाख से ज्यादा किसान अब तक डाउनलोड करके जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। गूगल में इस एप की 4.1 रेटिंग है। गूगल पर इसको 36,878 लोगों ने रेट किया है। 5 स्टार की रेटिंग इसे 50% से ज्यादा लोगों ने दी है। लॉन्चिंग के बाद से किसानों के बीच यह एप लोकप्रिय साबित हुआ है।

इस एप की मदद से यूपी के गन्ना किसानों को गन्ने की बिक्री तथा दूसरी सूचनाएं एक क्लिक पर ऑनलाइन मिलेंगी। तो एप तथा वेब पोर्टल के जरिए किसानों को गन्ना बेचने, सर्वे डेटा, गन्ने से जुड़ी सरकारी सूचनाएं, बेसिक कोटा तथा गन्ने की पर्ची से जुड़ी सभी सूचनाएं मिलेगी है। किसानों को एप से सीधे यूपी गन्ना डिपार्टमेंट से जुड़े होने का फायदा मिल रहा है। किसानों को एप के द्वारा नई सूचनाएं भी मिलती हैं।

इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए स्मार्ट गन्ना किसान वेबसाइट (caneup.in) शुरूआत की है। इस वेबसाइट की लोकप्रियता भी बहुत बढ़ गई है। यूपी सरकार ने गन्ना किसानों की शिकायतों को दूर करने के लिए मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल और इनक्वायरी टॢमनल की स्थापना की है। टोल-फ्री नम्बर 1800-121-3203 की गन्ना विभाग मुख्यालय पर व्यवस्था की गयी है।

किसान यूपी के एक बड़े हिस्से में गन्ने की खेती करते हैं। गन्ना सरकार ने किसानों को तकनीक से जोडऩे तथा समय पर गन्ना किसानों को भुगतान करने का निश्चित करने के लिए ई-गन्ना एप को लॉन्च किया गया। यूपी सरकार के मुताबिक 66,963 किसानों को 2020-21 में गन्ना खेती में आधुनिक तथा उन्नत तकनीक से इस्तेमाल करना सिखाया गया। यूपी में 81.5 टन गन्ना उत्पादन प्रशिक्षण के द्वारा से किया है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में एक दिवसीय दौरे पर आएंगे राष्ट्रपति कोविंद, करेंगे दो विश्वविद्यालयों का शिलान्यास

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: